क्या स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 15:43

कोकोआ बटर
प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद में स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर कोकोआ बटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल रात के वक्त करें. इससे की गयी मालिश से कुछ ही समय में स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता है.

खीरा और नींबू का रस
स्ट्रेच मार्क्स को ठीक करने के लिए खीरा और नींबू का रस फायदेमंद हो सकता है. इसे लगाने के लिए बराबर मात्रा में नींबू और खीरे का रस लें और प्रभावित क्षेत्र में तब तक मसाज करें, जब तक ये स्किन में सोख ना लें. फिर दस से पन्द्रह मिनट के बाद गर्म पानी से धो लें.

कैस्टर आयल
कैस्टर यानी की अरंडी का तेल स्किन का रूखापन दूर करके उसे नमी देता है. कैस्टर आयल से जब स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज की जाए तो इसके निशान धीरे-धीरे हटने लगेंगे.
नई माताओं को प्रेग्नेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स हटाने हैं तो ये घरेलू उपाय काम आ सकते हैं. इसके अलावा अगर ये उपाय प्रेग्नेंसी के दौरान अपनाएं जाए तो बाद में मेहनत थोड़ी कम करनी पड़ सकती है.

बादाम और नारियल का तेल
बादाम और नारियल के तेल से स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है. इन दोनों तेलों की बराबर मात्रा लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर मसाज करने से अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info